शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : लक्ष्मी विलास बैंक, यस बैंक, रिलायंस कैपिटल, अदाणी एंटरप्राइजेज और टाटा पावर

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें लक्ष्मी विलास बैंक, यस बैंक, रिलायंस कैपिटल, अदाणी एंटरप्राइजेज और टाटा पावर शामिल हैं।

लक्ष्मी विलास बैंक - आर्थिक अपराध शाखा, दिल्ली ने रेलिगेयर फिनवेस की शिकायत पर कंपनी के निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
यस बैंक - यस कैपिटल, प्रमोटर ग्रुप का हिस्सा, ने बैंक में 1.8% शेयरधारिता बेची।
आईटीआई - कंपनी ने केंद्रीय और राज्य सरकार की संस्थाओं, बैंकों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, छोटे और मध्यम उद्यमों और स्टार्टअप्स के लिए अपनी क्लाउड सेवाओं और समाधान प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया।
रुचिरा पेपर्स - कंपनी ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 2.25 रुपये प्रति शेयर के लाभांश का ऐलान किया।
यूनिटेक - कंपनी को नोएडा प्राधिरकरण से कारण बताओ नोटिस मिला।
जीई टीऐंडडी इंडिया - कंपनी ने सुशील कुमार को मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया।
रिलायंस कैपिटल - ब्रिकवर्क ने सुरक्षित एनसीडी प्रोग्राम, बाजार से जुड़े डिबेंचर और कंपनी के अधीनस्थ ऋण के लिए रेटिंग घटा कर बीडब्ल्यूआर डी कर दी।
अदाणी एंटरप्राइजेज - कंपनी ने नयी सहायक कंपनी स्थापित की।
श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस - श्रीराम हाउसिंग फाइनेंस ने गौरी शंकर अग्रवाल को सीएफओ नियुक्त किया।
टाटा पावर - कंपनी को 105 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट मिला। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख