शेयर मंथन में खोजें

एनटीपीसी (NTPC) करेगी 800 मेगावाट की नयी इकाई का शुभारंभ

सरकारी बिजली वितरण कंपनी एनटीपीसी (NTPC) अपनी एक नयी 800 मेगावाट इकाई का शुभारंभ करने जा रही है।

एनटीपीसी 2X800 मेगावाट वाले अपने लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन (Lara Super Thermal Power Station) की पहली 800 मेगावाट की इकाई में वाणिज्यिक उत्पादन 30 सितंबर रात 12 बजे से शुरू करेगी।
इससे लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन की कारोबारी क्षमता 800 मेगावाट, एनटीपीसी की कारोबारी क्षमता 47,325 मेगावाट और एनटीपीसी समूह की कारोबारी क्षमता 55,786 मेगावाट हो जायेगी।
दूसरी ओर बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 116.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह हल्की बढ़ोतरी के साथ 117.90 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 119.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
करीब साढ़े 12 बजे एनटीपीसी के शेयरों में 0.10 रुपये या 0.09% की वृद्धि के साथ 116.75 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,15,518.96 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 145.85 रुपये और निचला स्तर 106.71 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख