शेयर मंथन में खोजें

एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) ने जारी किये गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर

सुपरमार्केट श्रृंख्ला डी-मार्ट (D-Mart) की संचालक एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (Non-Convertible Debenture) जारी किये हैं।

कंपनी ने शुक्रवार को प्राइवेट प्लेसटमेंट आधार पर 10 लाख रुपये प्रति वाले 1,000 डिबेंचर जारी करके 100 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी। इन डिबेंचरों के लिए रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने "क्रिसिल एए+/स्थिर" रेटिंग जारी की है।
24 सितंबर 2021 को मैच्योर होने वाले इन डिबेंचरों पर 8.00% की कूपन दर है। डिबेंचरों को बीएसई के थोक ऋण बाजार खंड पर सूचीबद्ध किये जाने का प्रस्ताव रखा है।
उधर शुक्रवार को बाजार में गिरावट के बावजूद एवेन्यू सुपरमार्ट्स शेयर बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। कल बीएसई में वी-मार्ट रिटेल का शेयर 12.30 रुपये या 0.65% की मजबूती के साथ 1,891.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,18,014.38 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,944.00 रुपये और निचला स्तर 1,126.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख