शेयर मंथन में खोजें

वोल्टास (Voltas) करेगी सहायक कंपनी का अपने साथ विलय

टाटा ग्रुप (Tata Group) की एयर कंडीशनर निर्माता कंपनी वोल्टास (Voltas) ने एक सहायक कंपनी का अपने साथ विलय करने का निर्णय लिया है।

वोल्टास के निदेशक मंडल ने अधिग्रहण के जरिये यूनिवर्सल कम्फर्ट प्रोडक्ट्स (Universal Comfort Products) के कंपनी के साथ विलय को मंजूरी दे दी।
हालाँकि अभी विलय के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (National Company Law Tribunal) या इस तरह के अन्य प्राधिकरण और दोनों कंपनियों के शेयरधारकों तथा लेनदारों से आवश्यक मंजूरी ली जायेगी है।
दूसरी तरफ बीएसई में वोल्टास का शेयर 682.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मामूली वृद्धि के साथ 684.10 रुपये पर खुला और अभी तक के सत्र में 671.85 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब 11.50 बजे वोल्टास के शेयरों में 4.40 रुपये या 0.64% की गिरावट के साथ 677.90 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 22,430.68 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 704.25 रुपये और निचला स्तर 471.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख