शेयर मंथन में खोजें

कजारिया सेरामिक्स (Kajaria Ceramics) की इकाई ने शुरू किया टाइल्स का उत्पादन

कजारिया सेरामिक्स (Kajaria Ceramics) की सहायक कंपनी कजारिया टाइल्स (Kajaria Tiles) ने रविवार 29 सितंबर से टाइल्स का कारोबारी उत्पादन शुरू कर दिया है।

कंपनी का टाइल्स संयंत्र आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है। इस संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता 50 लाख वर्ग मीटर की है।
हालाँकि सहायक कंपनी से संबंधित खबर के बावजूद बाजार में बिकवाली के कारण कजारिया सेरामिक्स का शेयर दबाव में है। बीएसई में कजारिया सेरामिक्स का शेयर 554.75 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 562.60 रुपये पर खुल कर 545.55 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 12.40 बजे कंपनी के शेयरों में 6.00 रुपये या 1.08% की गिरावट के साथ 548.75 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,722.40 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 648.85 रुपये और निचला स्तर 316.20 रुपये रहा है।
कजारिया सेरामिक्स स्वयं भी एक टाइल कंपनी है, जो सेरामिक, पॉलिश और चमकता हुए विट्रीफाइड टाइल्स का उत्पादन और कारोबार करती है। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख