शेयर मंथन में खोजें

बिक्री में गिरावट से दबाव में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का शेयर

साल दर साल आधार पर सितंबर में प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की वाहन बिक्री में 20% की गिरावट आयी है।

सितंबर 2018 में कंपनी ने 5,02,009 इकाई की तुलना में 2019 की समान अवधि में 4,02,035 वाहन बेचे। इनमें बजाज ऑटो की कुल मोटरसाइकिल बिक्री 4,30,939 इकाई से 22% घट कर 3,36,730 इकाई रही। वहीं बजाज ऑटो की कारोबारी वाहन बिकवाली 71,070 इकाई से 8% की गिरावट के साथ 65,305 इकाई रह गयी।
सालाना आधार पर ही बजाज ऑटो की घरेलू मोटरसाइकिल बिक्री 2,73,029 इकाई के मुकाबले 35% गिर कर 1,77,348 इकाई और मोटरसाइकिल निर्यात 1,57,910 इकाई के मुकाबले 1% की मामूली बढ़त के साथ 1,59,382 इकाई रहा। कुल बिक्री में बजाज ऑटो की सितंबर में घरेलू वाहन बिक्री 31% और निर्यात में 2% की गिरावट आयी।
बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर 2,941.90 रुपये पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 2,911.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार के दौरान 2,907.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 12.80 रुपये या 0.44% की कमजोरी के साथ 2,929.10 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 84,813.47 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,145.55 रुपये और निचला स्तर 2,400.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख