शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने बेचीं नेक्सा (NEXA) की 10 लाख से ज्यादा इकाइयाँ

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी नेक्सा (NEXA) की 10 लाख से अधिक इकाइयों की बिक्री कर ली है।

मारुति ने नेक्सा को 2015 में लॉन्च किया था और करीब 4 सालों में इसकी 10 लाख से अधिक इकाइयों की बिक्री कर ली है। नेक्सा के 350 से अधिक आउटलेट्स हैं, जो देश के 200 से अधिक शहरों को कवर करते हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर आज लगभग पूरे सत्र में दबाव में रहा। कंपनी का शेयर 6,783.75 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 6,770.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 6,790.00 रुपये तक चढ़ा, जबकि नीचे की तरफ 6,681.25 रुपये तक फिसला।
अंत में कंपनी का शेयर 31.50 रुपये या 0.46% की गिरावट के साथ 6,752.25 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,03,972.01 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 7,929.00 रुपये और निचला स्तर 5,447.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख