शेयर मंथन में खोजें

सरकारी निवेश को बोर्ड की मंजूरी से यूको बैंक (UCO Bank) के शेयर में 9% की उछाल

आज यूको बैंक (UCO Bank) के शेयर में 9% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

दरअसल बैंक के निदेशक मंडल ने केंद्र सरकार को तरजीही आवंटन के जरिये 2,130 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने की मंजूरी दे दी है। हालाँकि अभी 06 नवंबर को बैंक के शेयरधारकों की वार्षिक आम बैठक होगी, जिसमें इस प्रस्ताव के लिए मंजूरी ली जायेगी।
इससे पहले जनवरी में केंद्र सरकार ने तरजीही आवंटन के जरिये यूको बैंक में 3,076 करोड़ रुपये की पूँजी डाली थी।
उधर बीएसई में यूको बैंक का शेयर 11.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11.90 रुपये पर खुल कर 12.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। सवा 10 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 1.05 रुपये या 9.13% की मजबूती के साथ 12.55 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 9,239.56 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 23.40 रुपये और निचला स्तर 11.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख