शेयर मंथन में खोजें

जोमेटो (Zomato) के पूँजी जुटाने की खबर से इन्फो एज (Info Edge) के शेयर में मजबूती

खबरों के अनुसार फूड डिलिवरी स्टार्ट-अप (Start-Up) जोमेटो (Zomato) की 60 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना है।

इस खबर से इन्फो एज (Info Edge) के शेयर में 4% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दरअसल नौकरी, शादी, रियल एस्टेट, शिक्षा और संबंधित सेवाओं में ऑनलाइन क्लासीफाइड कंपनी इन्फो एज की जोमेटो में 26.4% हिस्सेदारी है। हालाँकि बीएसई ने इस खबर के संबंध में इन्फो एज से स्पष्टीकरण माँगा है।
जोमेटो की नयी पूँजी जुटाने की योजना इसके मौजूदा चीनी निवेशक ऐंट फाइनेंशियल (Ant Financial) के अलावा सिंगापुर का सोवरेन फंड टेमासेक (Temasek) हिस्सा ले सकता है।
उधर बीएसई में इन्फो एज का शेयर 2,120.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 2,144.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 2,245.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। 2.30 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 121.65 रुपये या 5.74% की मजबूती के साथ 2,242.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 27,419.00 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,432.00 रुपये और निचला स्तर 1,312.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख