शेयर मंथन में खोजें

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) को यूएसएफडीए (USFDA) से मिला चेतावनी पत्र

प्रमुख दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) को अमेरिकी दवाई नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने इसके बद्दी (हिमाचल प्रदेश) संयंत्र के लिए चेतावनी पत्र दिया है।

यूएसएफडीए ने इसी वर्ष 15 से 20 अप्रैल के दौरान इस संयंत्र का निरीक्षण किया था और अब उसी निरीक्षण के संबंध में कंपनी को चेतावनी पत्र जारी किया है।
इससे पहले ग्लेनमार्क फार्मा ने जानकारी दी थी कि निरीक्षण को "आधिकारिक कार्रवाई संकेत" के रूप में वर्गीकृत किया गया है। मगर इसके संबंध में यूएसएफडीए की ओर से चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
ग्लेनमार्क फार्मा ने इस चेतावनी पत्र का संतोषजनक ढंग से समाधान करने की बात कही है। बता दें कि यूएसएफडीए से टिप्पणी प्राप्त करने वाली कंपनी को 15 दिनों में सुधारात्मक और निवारक कार्य योजना के साथ लिखित में जवाब देना होता है।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर 3.85 रुपये या 1.21% की गिरावट के साथ 315.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,906.64 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 706.90 रुपये और निचला स्तर 312.60 रहा है। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख