शेयर मंथन में खोजें

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने मिलाया दक्षिण कोरियाई कार निर्माता से हाथ

खबरों के अनुसार वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने दक्षिण कोरियाई कार निर्माता किआ मोटर्स (Kia Motors) के साथ समझौता किया है।

दूरसंचार सेवा प्रदाता ने यह करार वाहन निर्माता की एसयूवी सेल्टोस (Seltos) में कनेक्टेड कार सेवाओं को सहारा देने के लिए किया है। साझेदारी के तहत वोडाफोन आइडिया किआ मोटर्स को अपने व्यावसायिक सेवाओं के इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) समाधान प्रदान करेगी, जिसमें वास्तविक समय यातायात को दर्शाने वाले नेविगेशन सहित कई सेवाएँ शामिल हैं।
मोटर वाहन आईओटी में वोडाफोन आइडिया की विशेषज्ञता किआ को वॉयस, 3 जी / 4 जी डेटा, एसएमएस और सुरक्षित एक्सेस नाम (एपीएन) सेवा के साथ ई-सिम के एकीकरण के माध्यम से भारतीय बाजार में एक मजबूत कनेक्टेड समाधान लागू करने में मदद करेगी।
बीएसई में वोडाफोन आइडिया का शेयर 5.04 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज हरे निशान में 5.09 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में वोडाफोन का शेयर 5.52 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 0.08 रुपये या 1.59% की वृद्धि के साथ 5.12 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार की पूँजी 14,712.52 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 27.51 रुपये और निचला स्तल 4.83 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख