शेयर मंथन में खोजें

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) ने शुरू की नयी सहायक इकाई

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) ने एक नयी सहायक कंपनी का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने इटली की लिटोकॉल एसपीए (LITOKOL SPA) के साथ मिल कर पिडिलाइट लिटोकॉम (Pidilite Litokol) नाम से नयी सहायक कंपनी शुरू की है। पिडिलाइट नयी इकाई के जरिये रसायन आधारित उत्पादों और रसायन इपोक्सी ग्राउट्स (दरारों में भरने का तरल चूना) का कारोबार करेगी।
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज पिडिलाइट लिटोकॉम की 60% हिस्सेदारी और प्रबंधन नियंत्रण रखेगी।
नयी इकाई के शुभारंभ के बावजूद पिडिलाइट का शेयर आज दबाव में ही रहा। बीएसई में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज का शेयर 1,367.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 1,370.00 रुपये पर खुल कर 1,333.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
अंत में यह 31.90 रुपये या 2.33% की कमजोरी के साथ 1,335.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 67,855.96 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,494.90 रुपये और निचला स्तर 898.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख