शेयर मंथन में खोजें

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) : नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को एक नयी दवा की बिक्री के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने हरी झंडी दिखा दी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने कोलेसेवेलम हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट (Colesevelam Hydrochloride Tablet) के लिए मंजूरी मिली है। कंपनी इस दवा का उत्पादन समूह के अहमदाबाद में स्थित संयंत्र में करेगी।
इस दवा का उपयोग उचित आहार और व्यायाम के साथ किया जाता है, जिससे रक्त में कोलेस्ट्रॉल के उच्च स्तर वाले लोगों में कोलेस्ट्रॉल कम होता है। कोलेस्ट्रॉल कम होने से हृदय रोग का खतरा कम और स्ट्रोक तथा दिल के दौरे की संभावना कम होती है।
जायडस कैडिला को यूएसएफडीए से मंजूरी मिलने से कैडिला हेल्थकेयर के शेयर में अच्छी मजबूती आयी है। बीएसई में जायडस कैडिला का शेयर 228.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 229.00 रुपये पर खुल कर 237.25 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
करीब 3.20 बजे कंपनी के शेयरों में 8.00 रुपये या 3.51% की बढ़ोतरी के साथ 236.20 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 24,180.80 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 387.50 रुपये और निचला स्तर 206.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख