शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने जुटाये 5,327.7 करोड़ रुपये, शेयर मजबूत

प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने विदेशी निवेशकों से 75 करोड़ डॉलर (5,327.7 करोड़ रुपये) की पूँजी जुटायी है।

कंपनी ने यह पूँजी एक हाइब्रिड वित्तीय साधन के जरिये एशिया, यूरोप तथा अमेरिकी निवेशकों से हासिल की है।
भारती एयरटेल के मुताबिक इसकी सहायक कंपनी नेटवर्क आई2आई (Network i2i) ने 5.650% वाले अधीनस्थ प्रतिभूतियों की बिकवाली की है। जुटायी गयी पूँजी का इस्तेमाल सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के अलावा पुनर्वित्त और सहायक कंपनियों में निवेश के लिए किया जायेगा।
पूँजी जुटाने की खबर से एयरटेल के शेयर पर काफी अच्छा असर देखने को मिला है। बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 359.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 361.55 रुपये पर खुल कर 384.85 रुपये तक चढ़ गया, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का भी शिखर है।
करीब पौने 10 बजे कंपनी के शेयरों में 14.40 रुपये या 4.01% की मजबूती के साथ 373.65 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,91,370.86 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 254.29 रुपये रहा। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख