शेयर मंथन में खोजें

क्वेस कॉर्प (Quess Corp) करेगी चार इकाइयों का अपने साथ विलय

तकनीकी और व्यावसायिक सेवा प्रदाता क्वेस कॉर्प (Quess Corp) के शेयर में करीब 1% की कमजोरी देखने को मिल रही है।

कंपनी के शेयरधारकों ने जरूरी बहुमत के साथ चार सहायक कंपनियों के क्वेस कॉर्प के साथ विलय को मंजूरी दे दी है। इन कपनियों में ऐरावोन सर्विसेज (Aravon Services), सेंटरक्यू बिजनेस सर्विसेज (CentreQ Business Services), कोअचीव सॉल्यूशंस (Coachieve Solutions) और मास्टर स्टाफिंग सॉल्यूशंस (Master Staffing Solutions) शामिल हैं।
इस विलय के उद्देश्यों में समग्र समूह संरचना का सरलीकरण, समान/पूरक व्यवसायों वाले समूह के व्यवसायों का विलय, जिससे लागत कम हो, प्रबंधन संसाधनों की पूलिंग और अंतर-कंपनी लेन-देन और संबंधित कर लागतों में कमी शामिल हैं।
बीएसई में क्वेस कॉर्प का शेयर 472.75 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 479.15 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 467.95 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 3.95 रुपये या 0.84% की कमजोरी के साथ 468.80 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,849.35 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 819.85 रुपये और निचला स्तर 386.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख