शेयर मंथन में खोजें

अबान ऑफशोर (Aban Offshore) को मिला ओएनजीसी (ONGC) से ठेका

सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) ने अबान ऑफशोर (Aban Offshore) को ठेका दिया है।

चेन्नई स्थित अपतटीय ड्रिलिंग कॉन्ट्रैक्टर स्थित अबान ऑफशोर ने कहा है कि इसे ओएनजीसी की ओर से जैक-अप रिग अबान II की तैनाती के लिए तीन वर्ष की अवधि के लिए कार्य मिला है। कंपनी के अनुसार कैलेंडर वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही के दौरान जैक-अप रिग की तैनाती शुरू होने की उम्मीद है। हालाँकि ठेके से संबंधित वित्तीय जानकारी नहीं दी गयी है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में अबान ऑफशोर का शेयर 0.35 रुपये या 1.40% की बढ़ोतरी के साथ 25.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 147.96 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 88.00 रुपये और निचला स्तर 21.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख