शेयर मंथन में खोजें

राजेश एक्सपोर्ट (Rajesh Exports) ने इस शहर में खोला नया शोरूम

आभूषण कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) ने अपने एक नये रिटेल शोरूम का उद्घाटन किया है।

कंपनी ने अपने ब्रांड शुभ ज्वेलर्स (Shubh Jewellers) के तहत चंदापुर, बेंगलूरु में नया शोरूम खोला है। इसके साथ ही राजेश एक्सपोर्ट्स ने बेंगलुरु दक्षिण जिले में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है।
राजेश एक्सपोर्ट्स की योजना आने वाले महीनों में शुभ ज्वेलर्स ब्रांड के तहत और अधिक शोरूम शुरू करने की है। बता दें कि राजेश एक्सपोर्ट्स एक शून्य ऋण वाली कंपनी है, जिसकी सालाना बिक्री 1,757 अरब रुपये की है। यह दुनिया में सोने के कारोबार की सबसी बड़ी कंपनियों में से एक के रूप में उभरी है।
उधर बीएसई में राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर ने 673.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 691.80 रुपये पर शुरुआत की, जो अभी तक के सत्र में इसका ऊपरी स्तर रहा है। सवा 11 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 2.95 रुपये या 0.44% की बढ़ोतरी के साथ 676.80 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 19,983.19 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 756.00 रुपये और निचला स्तर 544.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख