शेयर मंथन में खोजें

एनएमडीसी (NMDC) के शेयर में करीब 2.5% की मजबूती

सरकारी खदान कंपनी एनएमडीसी (NMDC) के शेयर में करीब 2.5% की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

बीते शुक्रवार को एनएमडीसी के निदेशक मंडल की बैठक हुई। बैठक में प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर/बॉन्ड जारी करके 5,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी। एनएमडीसी यह पूँजी एक या उससे ज्यादा किस्तों में, नियम और स्थिति तथा प्रीमियम के आधार पर जुटायेगी।
निदेशक मंडल की मंजूरी के बाद एनएमडीसी शेयरधारकों की भी मंजूरी लेगी। निदेशक मंडल ने प्रस्ताव के लिए डाक मतपत्र के जरिये शेयरधारकों की मंजूरी लेने की भी मंजूरी दे दी है।
बीएसई में एनएमडीसी के शेयर ने 96.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 97.50 रुपये पर शुरुआत की और अभी तक के सत्र में 100.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है, जो इसके पिछले एक महीने का सबसे ऊँचा स्तर है।
12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 2.30 रुपये या 2.38% की बढ़ोतरी के साथ 99.00 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 30,312.31 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 120.45 रुपये और निचला स्तर 74.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख