शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने 5 स्टार्टअप के साथ की साझेदारी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने 5 स्टार्टअप के साथ की साझेदारी की है।

कंपनी ने इन स्टार्टअप को अपने मोबिलिटी ऐंड ऑटोमोबाइल इनोवेशन लैब (मेल) कार्यक्रम के तहत प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (पीओसी) के लिए चुना है। मेल अभिनव और अत्याधुनिक समाधानों के साथ स्टार्टअप की पहचान करने और साथ लाने के लिए मारुति सुजुकी की एक पहल है।
मारुति ने जिन स्टार्टअप के साथ साझेदारी की है, उनमें एनमोविल, डोकट्रन, आईडेंटिफाइ, जेन और सेंसगिज शामिल हैं।
उधर बीएसई में मारुति सुजुकी के शेयर ने 6,700.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 6,685.00 रुपये पर शुरुआत की और अभी तक के सत्र में यह 6,870.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
सवा 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 108.80 रुपये या 1.62% की मजबूती के साथ 6,808.95 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,05,610.79 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 7,929.00 रुपये और निचला स्तर 5,447.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख