शेयर मंथन में खोजें

केनरा बैंक (Canara Bank) ने 25 आधार अंक घटायी बचत दर

सरकारी क्षेत्र के केनरा बैंक (Canara Bank) ने बचत दर (Saving Rate) में 25 आधार अंकों की कटौती की है।

बैंक की घटी हुई दर आज 15 अक्टूबर से प्रभाव में आ गयी है। 50 लाख रुपये से कम की बकाया जमा पर केनरा बैंक 3.50% के बजाय अब 3.25% ब्याज देगा। वहीं 50 लाख रुपये या इससे अधिक की बकाया जमा पर उपभोक्ताओं को 3.75% ब्याज मिलेगा, जो अभी तक 4% था।
इससे पहले आरबीआई (RBI) द्वारा रेपो दर (Repo Rate) में 25 आधार अंकों की कटौती किये जाने के बावजूद केनरा बैंक ने अपनी एमसीएलआर (MCLR) नहीं घटायी थी। बैंक ने एक दिन के लिए 8.15%, एक महीने के लिए 8.20%, तीन महीनों के लिए 8.30%, 6 महीनों और एक साल पर 8.40% एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) बरकरार रखी थी।
बीएसई में केनरा बैंक का शेयर 179.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 179.75 रुपये पर खुल कर 180.60 रुपये तक चढ़ा। करीब सवा 11 बजे बैंक के शेयरों में 0.75 रुपये या 0.42% की मजबूती के साथ 180.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 13,558.41 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में बैंक के शेयर का शिखर 302.00 रुपये और निचला स्तर 170.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख