शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी (HDFC) ने ऋण दर में की 10 आधार अंकों की कटौती

प्रमुख वित्तीय सेवा प्रदाता एचडीएफसी (HDFC) ने अपनी ऋण दर या फ्लोटिंग रेट (Floating Rate) में 10 आधार अंकों की कटौती की है।

एचडीएफसी से पहले कई बैंक और ऋण कंपनियों ने हाल के दिनों में ब्याज दरें घटायी हैं। एचडीएफसी की इस कटौती का लाभ मौजूदा और नये ऋण लेने वाले दोनों उपभोक्ताओं को मिलेगा।
एचडीएफसी के वेतनभोगी उपभोक्ताओं के लिए ऋण की ब्याज दर निचले स्तर पर 8.25% और ऊँचे स्तर पर 8.65% रह जायेगी। एचडीएफसी की नयी ब्याज दरें आज 15 अक्टूबर से प्रभावी हैं।
ब्याज दर घटाने से एचडीएफसी के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में एचडीएफसी का शेयर 2,011.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह लगभग सपाट 2,013.00 रुपये पर खुल कर 2,030.05 रुपये तक चढ़ा है। करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 15.95 रुपये या 0.79% की मजबूती के साथ 2,027.45 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,49,861.91 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 2,357.00 रुपये और निचला स्तर 1,646.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख