शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) ने नॉर्वे की कंपनी के साथ साझेदारी का विस्तार

आईटी सेवा प्रदाता एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) ने नॉर्वे की बहुराष्ट्रीय ऊर्जा कंपनी इक्विनॉर (Equinor) के साथ साझेदारी का विस्तार किया है।

इक्विनॉर नॉवे के ऊर्जा बाजार में तेल और गैस की सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता और दुनिया में सबसे बड़ी अपतटीय ऑपरेटर है।
लाखों डॉलर का सौदा आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर और क्लाउड सेवाओं पर केंद्रित होगा, जिससे एक कुशल कार्यस्थल, विश्वसनीय आईटी संचालन और क्लाउट इनिशिएटिव के लिए इक्विनोर को मदद मिलेगी।
बता दें कि यह नया करार दोनों कंपनियों की 7 साल पुरानी साझेदारी के आधार पर हुआ है।
दूसरी ओर बीएसई में एचसीएल टेक का शेयर 1,087.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 1,088.60 रुपये पर खुल कर शुरुआती कारोबार में 1,099.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 3.40 रुपये या 0.31% की बढ़ोतरी के साथ 1,090.45 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,47,908.77 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 1,190.00 रुपये और निचला स्तर 920.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख