शेयर मंथन में खोजें

टीवी18 ब्रॉडकास्ट (TV18 Broadcast) के मुनाफे में 15.33% इजाफा

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में टीवी18 ब्रॉडकास्ट (TV18 Broadcast) के मुनाफे में 15.33% की बढ़ोतरी हुई।

पिछले कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में 40.36 करोड़ रुपये के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी 46.55 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही। हालाँकि कमजोर विज्ञापन वातावरण के कारण कंपनी की शुद्ध आमदनी 5.94% घट कर 1,127.13 करोड़ रुपये रह गयी। वहीं इसकी सब्सक्रिप्शन आमदनी 43% अधिक 461 करोड़ रुपये रही।
इसके अलावा साल दर साल आधार पर ही टीवी 18 का तिमाही एबिटा 3% घट कर 105 करोड़ रुपये रह गया, जबकि लागत अनुकूलन के चलते एबिटा मार्जिन 150 आधार अंक सुधर कर 11.4% रहा। कंपनी के कर व्यय 22.95 करोड़ रुपये से 57.17% की भारी गिरावट के साथ 9.83 करोड़ रुपये के रह गये।
दूसरी ओर बीएसई में टीवी18 का शेयर 21.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 21.95 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 23.25 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
अंत में यह 0.10 रुपये या 0.46% की कमजोरी के साथ 21.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,737.31 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 40.85 रुपये और निचला स्तर 18.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख