शेयर मंथन में खोजें

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

खबरों के अनुसार सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (Indian Oil) की 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

कंपनी यह रकम सामान्य कॉर्पोरेट वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए बॉन्ड जारी करके जुटायेगी। इनमें बॉन्ड इश्यू का मूल आकार 1,000 करोड़ रुपये का होगा, जबकि 2,000 करोड़ रुपये का ग्रीन-शू ऑप्शन (अतिरिक्त विकल्प) रखा जायेगा। बॉन्डों की अवधि 10 वर्ष होगी।
इसके अलावा चालू वित्त वर्ष में ही इंडियन ऑयल की योजना 3,000 करोड़ रुपये और जुटाने की है।
उधर बीएसई में इंडियन ऑयल का शेयर 144.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 145.95 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 148.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 1.55 रुपये या 1.07% की मजबूती के साथ 146.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,42,132.34 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 170.40 रुपये और निचला स्तर 116.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख