शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस आयन (TCS iON) ने खोला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता टीसीएस (TCS) की रणनीतिक इकाई टीसीएस आयन (TCS iON) ने चेन्नई में अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) - ड्राइव कमांड सेंटर खोला है।

यह सेंटर वास्तविक समय में देश भर में अपने अनोखे परीक्षा स्थलों में से 6,000 से अधिक की निगरानी कर सकता है।
टीसीएस आयन कमांड सेंटर एक रिमोट एनर्जी मैनेजमेंट सॉल्यूशन से भी लैस है, जो आकलन के दौरान महत्वपूर्ण बिजली मापदंडों की निगरानी करता है। सेंसर वास्तविक समय के डेटा और सर्वर और यूपीएस कमरों का तापमान एकत्र करते हैं, जिससे निवारक रखरखाव के लिए वास्तविक समय की निगरानी और डेटा एनालिटिक्स की सहूलियत मिलती है।
दूसरी तरफ बीएसई में टीसीएस का शेयर 2,037.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज हरे निशान में 2039.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 2,056.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। अंत में यह 8.45 रुपये या 0.41% की वृद्धि के साथ 2,045.85 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,67,681.63 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का शिखर 2,296.00 रुपये और निचला स्तर 1,784.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख