शेयर मंथन में खोजें

एनएचएआई से ठेका मिलने से चढ़ा पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) का शेयर

इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और निर्माण समाधान प्रदाता पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) के शेयर में करीब 4.5% की मजबूती है।

कंपनी को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) या एनएचएआई से 1,062 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
परियोजना के तहत कंपनी को उत्तर प्रदेश में एनएच-56 पर 4-लेन बाईपास का निर्माण करना है, जो एनएच-56 पर शुरू होकर बेहटा गाँव पर समाप्त होगा। निर्माण कार्य 36 महीनों के अंदर पूरा किया जाना है।
बीएसई में पीएनसी इन्फ्राटेक का शेयर 161.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज लाल निशान में 160.00 रुपये पर खुला, मगर ठेका मिलने की खबर से 169.55 रुपये तक चढ़ा। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 7.50 रुपये या 4.64% की बढ़ोतरी के साथ 169.30 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,343.21 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 219.40 रुपये और निचला स्तर 123.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख