शेयर मंथन में खोजें

क्वेस कॉर्प (Quess Corp) ने ट्राइमैक्स स्मार्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदने के लिए किया करार

तकनीकी और व्यावसायिक सेवा प्रदाता क्वेस कॉर्प (Quess Corp) ने ट्राइमैक्स स्मार्ट इन्फ्राप्रोजेक्ट्स (Trimax Smart Infraprojects) और ट्राइमैक्स आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर (Trimax IT Infrastructure) के साथ करार किया है।

यह एक व्यवस्था सहित शेयर खरीद समझौता है, जिसके तहत क्वेस कॉर्प 13 करोड़ रुपये में ट्राइमैक्स स्मार्ट की 49% हिस्सेदारी अधिग्रहित करेगी।
ट्राइमैक्स स्मार्ट इन्फ्राप्रोजेक्ट्स के पास एस्क्रो खाते की 100% हिस्सेदारी रहेगी, जिससे स्मार्ट सिटी अहमदाबाद डेवलपमेंट (एससीएडीएल) से संपूर्ण प्राप्तियों की प्राप्त करेगी। इसके अलावा ट्रामैक्स आईटी से ट्राइमैक्स स्मार्ट इन्फ्राप्रोजेक्ट्स के पक्ष में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का स्थानांतरण किया जायेगा, जिसके लिए एससीएडीएल से मंजूरी ली जायेगी। ट्राईमैक्स आईटी द्वारा एस्क्रो में अधिकार छोड़े जायेंगे और परिणामस्वरूप ट्राइमैक्स स्मार्ट इन्फ्राप्रोजेक्ट्स क्वेस कॉर्प की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जायेगी।
बीएसई में क्वेस कॉर्प का शेयर 464.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 469.35 रुपये पर खुल कर 461.05 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब पौने 11 बजे यह 2.45 रुपये या 0.53% की गिरावट के साथ 461.90 रुपये के भाव पर चल रहा है इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,748.54 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 819.85 रुपये और निचला स्तर 386.84 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख