शेयर मंथन में खोजें

प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) ने शुरू किया छठा चक्रीय भट्टा

प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) ने अपना छठा स्पंज आयरन चक्रीय भट्टा शुरू कर दिया है।

कंपनी ने नये भट्टे में कारोबारी उत्पादन भी शुरू कर दिया है। इस भट्टे के स्पंज आयरन की वार्षिक क्षमता 2 लाख टन है, जबकि भट्टे से निकलने वाली गर्मी से उबरकर सह-उत्पादन के माध्यम से इसकी 15 मेगावाट विद्युत क्षमता भी है।
प्रकाश इंडस्ट्रीज के अनुसार अतिरिक्त क्षमता के साथ नये स्पंज आयरन चक्रीय भट्टे से व्यावसायिक उत्पादन से कंपनी को लागत में महत्वपूर्ण बचत होगी।
दूसरी ओर बीएसई में प्रकाश इंडस्ट्रीज का शेयर 42.55 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 42.50 रुपये पर खुल कर 42.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 12.20 बजे कंपनी के शेयरों में 0.35 रुपये या 0.82% की कमजोरी के साथ 42.20 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 722.73 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 105.40 रुपये और निचला स्तर 31.20 रुपये रहा है।
1980 में शुरू की गयी प्रकाश इंडस्ट्रीज फेरो एलॉयज, एमएस टीएमटी / एमएस कॉयल और संबद्ध उत्पादों, एचबी वायर रॉड और पीवीसी पाइप तथा सॉकेट्स का उत्पादन करती है। कंपनी के सेगमेंट में पावर, स्टील और पीवीसी पाइप शामिल हैं। वहीं इसकी उत्पाद श्रेणी में स्पंज आयरन, पावर, वायर रॉड, थर्मो मेकैनिकल ट्रीटमेंट (टीएमटी) बार और कठोर पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) पाइप शामिल हैं। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख