शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट ट्रैवल कार्ड में नयी सुविधाएँ जोड़ीं

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने अपने आईसीआईसीआई बैंक स्टूडेंट ट्रैवल कार्ड का नया संस्करण पेश किया है।

नया बहुमुद्रा कार्ड अब छात्रों को 5,000 रुपये तक के अतिरिक्त लाभ प्रदान करेगा और साथ ही यह अब 15 मुद्राओं में उपलब्ध होगा। पहले यह कार्ड डॉलर, यूरो, पाउंड, ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और कनाडाई डॉलर में उपलब्ध था। मगर अब यह सिंगापुर डॉलर, यूएई दिरहम, स्विस फ्रैंक, जापानी येन, स्वीडिश क्रोना, दक्षिण अफ्रीकी रैंड, सऊदी रियाल, थाई बात, न्यूजीलैंड डॉलर और हॉन्ग-कॉन्ग डॉलर में भी उपलब्ध होगा।
कार्ड उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा रहे छात्रों को शिक्षा से संबंधित खर्चों का प्रबंधन करने के लिए एक सुविधाजनक, सुरक्षित और सरल तरीका प्रदान करता है। यह छात्रों को आवेदन शुल्क, विश्वविद्यालय प्रवेश शुल्क, अन्य पाठ्यक्रम से संबंधित शुल्क, छात्रावास शुल्क और दिन-प्रतिदिन के रहने के खर्चों के लिए भुगतान करने में मदद करता है, जबकि उनके माता-पिता भारत से ही कार्ड को मूल और डिजिटल रूप से पुनः लोड कर सकते हैं। कार्ड छात्रों को स्थानीय मुद्रा में दुनिया भर के एटीएम से पैसे निकालने की भी सहूलियत देता है।
इसके अलावा छात्रों को प्राथमिक कार्ड के नुकसान / क्षति की स्थिति में मुफ्त व्यापक यात्रा बीमा, खोये हुए कार्ड देयता बीमा, क्रोमा शॉपिंग वाउचर, अतिरिक्त कूरियर सामान पर 40% की छूट के साथ-साथ डीएचएल द्वारा समग्र कूरियर सेवा पर 20% छूट और एक प्रतिस्थापन कार्ड जो तुरंत सक्रिय किया जा सकता है, का लाभ मिलता है।
दूसरी ओर बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 435.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मजबूती के साथ 435.30 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 443.25 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 5.25 रुपये या 1.21% की बढ़ोतरी के साथ 440.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,84,592.17 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 458.45 रुपये और निचला स्तर 310.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख