शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक (Larsen & Toubro Infotech) के मुनाफे में 10% की गिरावट

2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2019 की समान अवधि में लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक (Larsen & Toubro Infotech) के मुनाफे में 10% की गिरावट हुई।

कंपनी का मुनाफा 400.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 360.1 करोड़ रुपये रह गया। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 2,331.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 10.3% की बढ़त के साथ 2,570.7 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी के मुनाफे में 1.3% और आमदनी में 3.4% की बढ़त हुई है।
तिमाही दर तिमाही आधार पर डॉलर में देखें तो आईटी कंपनी की आमदनी 2.0% अधिक 36.38 करोड़ डॉलर रही। साथ ही लार्सन ऐंड टुब्रो की स्थिर मुद्रा आमदनी में तिमाही आधार पर 2.4% और सालाना आधार पर 11.9% की बढ़ोतरी हुई।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक के नतीजों को हर मामले में बेहतर बताया है। तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी की डिजिटल आमदनी में 4.9%, बीमा में 5.8%, विनिर्माण में 10.6%, ऊर्जा तथा उपयोगिता में 15.1% तथा सीपीजी, रिटेल और फार्मा 6.1% की बढ़ोतरी हुई।
बेहतर तिमाही नतीजों से लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक के शेयर में मजबूती है। बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक का शेयर 1,498.90 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में हरे निशान में 1,523.00 रुपये पर खुला है। 10 बजे के करीब यह 70.10 रुपये या 4.68% की मजबूती के साथ 1,569.00 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 27,289.71 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख