शेयर मंथन में खोजें

3.5% से अधिक चढ़ा अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर

नयी सहायक कंपनी शुरू करने की खबर से अदाणी ग्रुप (Adani Group) की अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर आज 3.5% से ज्यादा की बढ़ोतरी दिखा रहा है।

कंपनी ने अदाणी मेट्रो ट्रांसपोर्ट (Adani Metro Transport) नाम से एक नयी सहायक कंपनी शुरू की है। अदाणी मेट्रो ट्रांसपोर्ट भवन, मेट्रो और मोनो रेल सेगमेंट, रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम और इंजीनियरिंग, परिवहन खरीद और निर्माण जैसी परिवहन सुविधाओं का निर्माण कारोबार संभालेगी।
अदाणी मेट्रो ट्रांसपोर्ट अहमदाबाद में कंपनी रजिस्ट्रार, गुजरात के पास पंजीकृत है।
दूसरी तरफ बीएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 162.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 172.50 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार के दौरान 173.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर है।
करीब सवा 10 बजे कंपनी के शेयरों में 5.80 रुपये या 3.57% की मजबूती के साथ 168.65 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 18,641.78 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 180.70 रुपये और निचला स्तर 113.00 रहा है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख