शेयर मंथन में खोजें

एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) के मुनाफे में 36.4% इजाफा

साल दर साल आधार पर 2019 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) का मुनाफा 36.4% बढ़ा।

2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 562.9 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 2019 की समान अवधि में 676.9 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान एलआईसी हाउसिंग की कुल आमदनी 4,205.13 करोड़ रुपये से 18.44% की बढ़ोतरी के साथ 4,980.59 करोड़ रुपये और शुद्ध ब्याज आमदनी 16% बढ़ कर 1,213 करोड़ रुपये और शुद्ध ब्याज मार्जिन 2.41% के मुकाबले 2.42% रहा।
वहीं अप्रैल-जून के मुकाबले एलआईसी हाउसिंग के कुल ऋण आवंटन 14.8% घट कर 12,173 करोड़ रुपये के रह गया, जबकि व्यक्तिगत आवास ऋण 16% की बढ़ोतरी के साथ 10,136 करोड़ रुपये के रहे।
उधर बीएसई में एलआईसी हाउसिंग का शेयर शुक्रवार को 3.25 रुपये या 0.85% की बढ़ोतरी के साथ 384.80 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 19,419.43 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 586.80 रुपये और निचला स्तर 354.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख