शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने ऑनमोबाइल ग्लोबल के साथ किया करार

प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रद्ता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और मोबाइल मनोरंजन की प्रमुख एंटरटेनमेंट कंपनी ऑनमोबाइल ग्लोबल (Onmobile Global) के बीच करार हुआ है।

करार के तहत ऑनमोबाइल एयरटेल थैंक्स ऐप (Airtel Thanks) के उपयोगकर्ताओं के लिए एक दिवाली गेमिंग सॉल्यूशंस लॉन्च करेगी।
यह इस त्योहारी सीजन के दौरान एयरटेल दिवाली महोत्सव का हिस्सा होगा और 20 अक्टूबर 2019 से 3 नवंबर 2019 तक लाइव रहेगा। गेमिंग सॉल्यूशन में टॉम्बोला, स्पिन द व्हील, डेली ट्रिवियाबेड क्विज और कई अन्य गेम भी शामिल हैं। दिवाली गेम खेलने पर एयरटेल थैंक्स ऐप उपयोगकर्ताओं को विभिन्न श्रेणियों में विशेष उपहार और उत्सव कूपन मिल सकते हैं। उपयोगकर्ताओं के पास दैनिक स्वीपस्टेक विजेता बनने का एक सुनहरा अवसर भी होगा।
उधर बीएसई में एयरटेल का शेयर शुक्रवार को 2.50 रुपये या 0.65% की गिरावट के साथ 383.25 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,96,682.44 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 396.55 रुपये और निचला स्तर 254.29 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख