शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) ने किया 800 मेगावाट के ताप विद्युत संयंत्र का शुभारंभ

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) ने गुजरात 800 मेगावाट के सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत संयंत्र का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने गुजरात विद्युत निगम की खेड़ा जिले में स्थित परियोजना की वनकबोरी परियोजना की इकाई 8 सफलतापूर्वक चालू कर दी है। उल्लेखनीय रूप से यह 800 मेगावाट का सेट गुजरात विद्युत निगम का उच्चतम रेटिंग सेट है। इससे पहले बीएचईएल ने वनकबोरी में 210 मेगावाट की सात इकाइयाँ स्थापित की हैं, जिनमें से सबसे पुरानी 35 वर्षों से अधिक समय से चल रही है।
बीएचईएल गुजरात के बिजली क्षेत्र के विकास में एक प्रमुख भागीदार रही है। बीएचईएल ने गुजरात विद्युत निगम की स्थापित क्षमता में 86% से अधिक योगदान दिया है।
दूसरी तरफ बीएसई में बीएचईएल का शेयर 54.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हरे निशान में 55.50 रुपये पर खुला, मगर शुरुआत में ही कमजोर स्थिति में पहुँच गया। करीब पौने 10 बजे वापसी करते हुए शेयर ने फिर से 55.50 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ, मगर यह जमा नहीं रह सका और दोबारा लाल निशान में पहुँच गया।
करीब 12.35 बजे यह 1.35 रुपये या 2.48% की गिरावट के साथ 53.10 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 18,489.76 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 78.75 रुपये और निचला स्तर 41.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2019)

Comments 

Ajay kumar
0 # Ajay kumar 2019-10-23 19:55
60 buy bhel
Reply | Report to administrator

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख