शेयर मंथन में खोजें

ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) के मुनाफे में 35.4% की गिरावट, शेयर कमजोर

साल दर साल आधार पर 2019 की जुलाई-सितंबर तिमाही में ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) के मुनाफे में 35.4% की गिरावट आयी है।

कंपनी का तिमाही लाभ 213.83 करोड़ रुपये से घट कर 138.07 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 592.1 करोड़ रुपये से 17% गिर कर 491.4 करोड़ रुपये रह गयी। हालाँकि इसका एबिटा मार्जिन 666 आधार अंकों की गिरावट के साथ 43.3% रह गया, जो आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के 40% के अनुमान से अधिक रहा।
मुम्बई में स्थित प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी ओबेरॉय रियल्टी की मात्रा बिक्री 41.6% घट कर 14 लाख वर्ग फीट रह गयी।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कंपनी के कारोबारी आँकड़ों को कमजोर बताया है। वहीं वित्तीय मोर्चे पर कंपनी का मुनाफा ब्रोकिंग फर्म के 244 करोड़ रुपये के अनुमान से बेहद कम रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में ओबेरॉय रियल्टी का शेयर 539.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज लाल निशान में 537.50 रुपये पर खुल कर 506.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 12.20 बजे यह 16.00 रुपये या 2.96% की गिरावट के साथ 523.70 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 19,041.85 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 641.70 रुपये और निचला स्तर 366.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख