शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) की आमदनी में 280.6% की जोरदार बढ़ोतरी

महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) को पिछले कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में 22.09 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

इसके मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 35% की वृद्धि के साथ 29.8 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 71.6 करोड़ रुपये से 280.6% की वृद्धि के साथ 271.5 करोड़ रुपये रही।
हालाँकि महिंद्रा लाइफस्पेस की मात्रा में बिक्री 52.5% की गिरावट के साथ 1.9 लाख वर्ग फीट रह गयी, जबकि एबिटा मार्जिन 245 आधार अंक सुधर कर 3.9% रह गया। अपने एकीकृत शहरों और औद्योगिक व्यापारों में महिंद्रा लाइफस्पेस ने 18.3 करोड़ रुपये में 7.3 एकड़ जमीन पट्टे पर दी।
कंपनी के नतीजों को आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने मिला-जुला बताया है। ब्रोकिंग फर्म ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि इसके कारोबारी आँकड़े कमजोर रहे, जबकि वित्तीय आँकड़े अनुमान से थोड़े बेहतर रहे।
दूसरी तरफ बीएसई में महिंद्रा लाइफस्पेस का शेयर 426.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज लाल निशान में 424.10 रुपये पर खुल कर 424.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 12 बजे यह 1.95 रुपये या 0.46% की गिरावट के साथ 424.45 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,179.94 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 454.15 रुपये और निचला स्तर 351.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख