शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टाटा मोटर्स, यस बैंक, बीईएमएल, हीरो मोटोकॉर्प और एस्कॉर्ट्स

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टाटा मोटर्स, यस बैंक, बीईएमएल, हीरो मोटोकॉर्प और एस्कॉर्ट्स शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - एचडीएफसी, मैंगलोर रिफाइनरी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एचटी मीडिया, इंटेलेक्ट डिजाइन, इंडियन ओवरसीज बैंक, केआरबीएल, नोसिल, पर्सिसटेंट सिस्टम्स और एसआरएफ
टाटा मोटर्स - वाहन बिक्री 34% गिर कर 41,354 इकाई रह गयी।
वी-मार्ट - जुलाई-सितंबर तिमाही में 18 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
यस बैंक - जुलाई-सितंबर तिमाही में 600.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
एस्कॉर्ट्स - तिमाही मुनाफा 101.2 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग सपाट 101.5 करोड़ रुपये रहा।
बीईएमएल - कंपनी जुलाई-सितंबर तिमाही में 27.2 करोड़ रुपये के घाटे में रही।
ट्राइडेंट - तिमाही मुनाफा 26.8% की बढ़ोतरी के साथ 139.8 करोड़ रुपये रहा।
हीरो मोटोकॉर्प - अक्टूबर में वाहन बिक्री 18% गिर कर 5.99 लाख इकाई रह गयी।
जीआईसी हाउसिंग - कंपनी जुलाई-सितंबर तिमाही में 10 करोड़ रुपये के घाटे में रही।
धनलक्ष्मी बैंक - आरबीआई ने बैंक को 4 महीनों के भीतर नया एमडी, सीईओ नियुक्त करने की सलाह दी। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख