शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) की सहायक कंपनी बेचेगी नैटस्टील वीना में पूरी हिस्सेदारी

स्टील निर्माता कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) की सहायक कंपनी नैटस्टील होल्डिंग्स (NatSteel Holdings) अपनी पूरी 56.5% हिस्सेदारी नैटस्टील वीना (NatSteel Vina) में बेचने जा रही है।

नैटस्टील होल्डिंग्स ने यह सौदा 36 करोड़ रुपये में वियतनाम की थाई हंग ट्रेडिंग (Thai Hung Trading) के साथ किया है।
गौरतलब है कि नैटस्टील होल्डिंग्स टीएस ग्लोबल होल्डिंग्स (TS Global Holdings) की सहायक कंपनी है, जो टी स्टील होल्डिंग्स (T Steel Holdings) की सहायक इकाई है। टी स्टील टाटा स्टील की सहायक कंपनी है।
दूसरी ओर बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 409.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 413.25 रुपये पर खुल कर 417.80 रुपये तक ऊपर चढ़ा है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयरों में 2.15 या 0.53% की बढ़ोतरी के साथ 411.80 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 47,165.20 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 610.00 रुपये और निचला स्तर 320.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख