शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर (Tata Power) की ने ऐसे जुटाये 220 करोड़ रुपये

देश की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड विद्युत यूटिलिटी कंपनी टाटा पावर (Tata Power) ने 220 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है।

टाटा पावर ने यह पूँजी प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 1,000 डिबेंचर आवंटित करके जुटायी है। 14 नवंबर को आवंटित किये गये ये डिबेंचर 31 मार्च 2028 को मैच्योर होंगे। इन डिबेंचरों पर फ्लोटिंग ब्याज दर के साथ वार्षिक कूपन भुगतान किया जायेगा।
टाटा पावर द्वारा आंवटित किये गये डिबेंचरों को इंडिया रेटिंग्स (India Ratings) इंड एए/स्थिर रेटिंग दी है।
दूसरी ओर बीएसई में टाटा पावर का शेयर 54.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 55.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 55.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। साढ़े 10 बजे के करीब कंपनी का शेयर 0.20 रुपये या 0.37% की बढ़ोतरी के साथ 54.85 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर टाटा पावर की बाजार पूँजी 14,822.16 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 83.75 रुपये और निचला स्तर 50.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख