शेयर मंथन में खोजें

आईआईपी (IIP) के आँकड़ों पर बाजार की नजर : राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal)

भारतीय शेयर बाजार में अभी उतार-चढ़ाव का रुख रहेगा।

कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेत मिलने की वजह से बाजार पर दबाव दिख रहा है। इसके साथ ही बाजार में नकारात्मक खबरें ज्यादा दिख रही हैं। निफ्टी को 5580 के स्तर पर मजबूत सहारा मिल रहा है, जबकि इसे 5800 के स्तर कड़ी बाधा मिल रही है।
मेरा मानना है कि बाजार में पिछली तेजी के बाद 200 अंकों का करेक्शन यानी सुधार आ सकता है। दो-तीन कारोबारी सत्र के बाद बाजार नयी चाल पकड़ सकता है। अभी बाजार की नजर आईआईपी और इन्फोसिस के नतीजों पर लगी हुई है। बाजार को अभी सकारात्मक खबर का इंतजार है।
क्षेत्रों के हिसाब से कोई खास चाल नहीं दिख रही है। चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में खरीदारी की जा सकती है। मेरी सलाह है कि लंबी और छोटी अवधि के लिए अरबिंदो फार्मा, टाटा ग्लोबल, फाइनेंशियल टेक और सिप्ला में खरीदारी करें। राजेश अग्रवाल, रिसर्च प्रमुख, ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Rajesh Agarwal, Head Research, Eastern Financiers)
(शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख