शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) के 5470 के नीचे जाने की संभावना कम : राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal)

वैश्विक और घरेलू चिंताओं की वजह से भारतीय शेयर बाजार पर दबाव नजर आ रहा है।

सरकार की ओर से अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं। यह बाजार के लिए अच्छा संकेत है। मेरा कहना है कि दिसंबर महीने में बाजार हमेशा अच्छा रहा है। मुझे निफ्टी (Nifty) का 5470 का स्तर टूटता नजर नही आ रहा है। निफ्टी को इस स्तर पर मजबूत सहारा मिल रहा है।
क्षेत्रों के लिहाज से कोई खास चाल न के बराबर दिख रही है। हालाँकि जेम्स एंड ज्वेलरी, निजी बैंक और ऑटो में बजाज ऑटो और टाटा मोटर्स ठीक लग रहा है। मेरी सलाह है कि छोटी अवधि के लिए महिंद्रा लाइफ, रिलायंस कैपिटल, भारती एयरटेल और सेंचुरी इन्का में खरीदारी करें। राजेश अग्रवाल, रिसर्च प्रमुख, ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Rajesh Agarwal, Head Research, Eastern Financiers)
(शेयर मंथन, 20 नवंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख