शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 6010 पर मजबूत सहारा : प्रदीप सुरेका (Pradip Sureka)

भारतीय शेयर बाजार की दिशा आज ऊपर की ओर नजर आ रही है। 
निफ्टी को 6010 के स्तर पर सहारा मिल रहा है। अगर निफ्टी 6140-6150 के स्तर को पार कर लेता है, तो यह 6230 तक जा सकता है। कारोबारियों को मेरी सलाह है कि निफ्टी में 6010 का घाटा काटने का स्तर रख कर खरीदारी करें। अगर दिनी सौदों की बात करें, तो निफ्टी में 6060 का घाटा काटने का स्तर रख कर खरीदारी करें।
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक मजबूत नजर आ रहा है। बैंक के शेयरों में खरीद कर उन्हें रखा जा सकता है। निवेशकों को मेरी राय है कि घरेलू बाजार में हर गिरावट में चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। प्रदीप सुरेका, सीईओ, कैलाशपूजा डॉट कॉम (Pradip Sureka, CEO, kailashpuja.com)
(शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!