शेयर मंथन में खोजें

जनवरी निफ्टी (Nifty) निपटेगा 6000-6100 के दायरे में : सुनील मिंगलानी (Sunil Minglani)

भारतीय शेयर बाजार मुझे सकारात्मक लग रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6035-6080 के बीच रहेगा।

कल जनवरी वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि जनवरी निफ्टी का निपटान 6000-6100 के दायरे में हो सकता है। मेरी राय है कि जब तक निफ्टी 5900 के ऊपर है, तब तक कारोबारी हर गिरावट पर नयी खरीदारी कर सकते हैं।
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक और तेल-गैस ठीक लग रहे हैं। अगर कुछ खास शेयरों की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें घाटा काटने का स्तर 860 रुपये का रखें, जबकि इसका 4-6 हफ्तों का लक्ष्य भाव 960 रुपये है। बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर को 800 रुपये का घाटा काटने का स्तर रख कर खरीदें। इसका 3-4 हफ्तों का लक्ष्य भाव 900 रुपये का है। सुनील मिंगलानी, तकनीकी विश्लेषक (Sunil Minglani, Technical Analyst)
(शेयर मंथन, 30 जनवरी 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख