शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 5865-5870 के दायरे में मजबूत सहारा : सुनील मिंगलानी (Sunil Minglani)

भारतीय शेयर बाजार कमजोर में लग रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5870-5910 के बीच रहेगा।
निफ्टी को 5865-5870 के दायरे में मजबूत सहारा मिलेगा। अगर निफ्टी 5905-5910 तक जाता है, तो कारोबारी इसमें बिकवाली कर सकते हैं। इसका छोटी अवधि का लक्ष्य 5800 का होगा। मेरा राय है कि जब तक निफ्टी 5930 के ऊपर टिकता नहीं है, तब तक कारोबारियों को खरीदारी सौदे करने से बचना ठीक रहेगा।
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी, एफएमसीजी को छोड़कर सभी कमजोर नजर आ रहे हैं। अगर कुछ खास शेयरों की बात करें तो डीएलएफ के शेयर में मौजूदा भाव पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें घाटा काटने का स्तर 290 रुपये का रखें, जबकि इसका 1 हफ्ते का लक्ष्य भाव 250 रुपये है। एलऐंडटी के शेयर को भी मौजूदा भाव पर बेचें। इसमें 1530 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें। इसका 1 हफ्ते का लक्ष्य भाव 1400 रुपये का है। सुनील मिंगलानी, तकनीकी विश्लेषक (Sunil Minglani, Technical Analyst)
(शेयर मंथन, 13 मार्च 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!