शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 6000 के स्तर मजबूत सहारा : सुनील मिंगलानी (Sunil Minglani)

भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6120-6180 के बीच रहेगा। 
निफ्टी को 6000 के स्तर पर मजबूत सहारा मिल रहा है। आने वाले दिनों में निफ्टी 6250 तक चढ़ सकता है। मेरा कहना है कि सोना से निवेश निकल कर शेयर बाजार की ओर हो रहा है। इसके अलावा नकदी (लिक्विडिटी) की वजह से घरेलू बाजार को बल मिल रहा है।
क्षेत्रों के लिहाज से तेल-गैस और पीएसयू बैंक मजबूत नजर आ रहे हैं, जबकि आईटी कमजोर दिख रहा है। अगर कुछ खास शेयरों की बात करें तो बाटा इंडिया के शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें घाटा काटने का स्तर 785 रुपये का रखें, जबकि इसका 1-2 हफ्तों की अवधि का लक्ष्य भाव 870 रुपये है। टाटा ग्लोबल के शेयर को 143-144 रुपये पर खरीदें। इसमें 138 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें। इसका 1-2 हफ्ते की अवधि का लक्ष्य भाव 157-158 रुपये का है। सुनील मिंगलानी, तकनीकी विश्लेषक (Sunil Minglani, Technical Analyst)
(शेयर मंथन, 16 मई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!