शेयर मंथन में खोजें

जनवरी निफ्टी (Nifty) निपटेगा 6200 के आसपास : सुनील मिंगलानी (Sunil Minglani)

भारतीय शेयर बाजार अभी नकारात्मक नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) 6330 के स्तर पर कड़ी बाधा मिलेगी। 
मेरा कहना है कि अगर निफ्टी 6300 के नीचे जाता है, तो 6200 तक गिर सकता है। अगले हफ्ते जनवरी वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि जनवरी निफ्टी का निपटान 6200 के आसपास हो सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी और दवा को छोड़कर अन्य सभी कमजोर दिख रहे हैं। अगर कुछ खास शेयरों की बात करें तो रिलायंस इन्फ्रा के शेयर को 403 रुपये के आसपास बेचें। इसमें घाटा काटने का स्तर 416 रुपये का रखें। इसका 1-2 हफ्तों की अवधि का लक्ष्य भाव 370 रुपये का होगा। एचडीआईएल के शेयर में 49.50 रुपये के आसपास बिकवाली करें। इसमें घाटा काटने का स्तर 52 रुपये का रखें, जबकि इसका 1-2 हफ्तों की अवधि का लक्ष्य भाव 43 रुपये है। सुनील मिंगलानी, तकनीकी विश्लेषक (Sunil Minglani, Technical Analyst)
(शेयर मंथन, 24 जनवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख