शेयर मंथन में खोजें

मार्च निफ्टी (Nifty) निपटेगा 6500-6600 के बीच : सुनील मिंगलानी (Sunil Minglani)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6530-6600 का रह सकता है।

मेरा कहना है कि छोटी अवधि में निफ्टी को 6450 पर मजबूत सहारा मिलेगा। इस हफ्ते मार्च वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि मार्च निफ्टी का निपटान 6500-6600 के बीच हो सकता है।

क्षेत्रों के लिहाज से तेल-गैस और बैंक मजबूत दिख रहे हैं, जबकि आईटी और दवा में कमजोरी लग रहे हैं। अगर कुछ खास शेयरों की बात करें तो आईओसी के शेयर को 250-255 रुपये के आसपास खरीदें। इसमें घाटा काटने का स्तर 240 रुपये का रखें। इसका 1-2 हफ्तों की अवधि का लक्ष्य भाव 290 रुपये का होगा। पीवीआर के शेयर में 490-495 रुपये के आसपास खरीदारी करें। इसमें घाटा काटने का स्तर 470 रुपये का रखें, जबकि इसका 1-2 हफ्तों की अवधि का लक्ष्य भाव 560 रुपये है। सुनील मिंगलानी, तकनीकी विश्लेषक (Sunil Minglani, Technical Analyst)

(शेयर मंथन, 25 मार्च 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!