शेयर मंथन में खोजें

मध्यम अवधि में निफ्टी (Nifty) का दायरा 5500-5800 : विवेक नेगी (Vivek Negi)

भारतीय शेयर बाजार में आज एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव का रुख नजर आ रहा है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 5600-5675 के बीच रह सकता है।

हालाँकि बाजार के प्रति मेरा नजरिया सकारात्मक है। मध्यम अवधि के लिहाज से मुझे बाजार एक सीमित दायरे में ही दिख रहा है और निफ्टी का दायरा 5500-5800 के बीच का रहेगा। इसकी मुख्य वजह वैश्विक और घरेलू स्तरों पर बाजार को ठोस संकेत का न मिलना है।
क्षेत्रों के लिहाज से दूरसंचार और धातु ठीक लग रहे हैं, जबकि पावर और तेल-गैस कमजोर नजर आ रहे हैं। बैंक शेयरों में निचले स्तरों पर खरीदारी करना अच्छी रणनीति रहेगी। मेरी सलाह है कि मध्यम अवधि के लिए भारती एयरटेल के शेयर को 300 रुपये के स्तर खरीदें। इसमें घाटा काटने का स्तर 280 रुपये रखे। इसका लक्ष्य भाव 340 रुपये है। विवेक नेगी, इक्विटी रिसर्च प्रमुख, वेल इंडिया (Vivek Negi, Head - Equity Research, Well India)
(शेयर मंथन, 26 नवंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख