शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) के कदम पर बाजार की अगली चाल : विवेक नेगी (Vivek Negi)

भारतीय शेयर बाजार के प्रति मेरा नजरिया सकारात्मक है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6040-6125 के बीच रह सकता है।

मेरा कहना है कि आज कारोबार करने से बचना अच्छी रणनीति होगी। अभी बाजार की नजर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) के कदम पर लगी हुई है। कल आरबीआई मौद्रिक नीति की समीक्षा करने वाला है। आईबीआई के कदम के बाद ही बाजार की अगली दिशा तय होगी। मेरा मानना है कि बाजार में इन स्तरों से तेजी या गिरावट देखने को मिल सकती है।
क्षेत्रों के लिहाज से इन्फ्रा, तेल-गैस, दूरसंचार और मीडिया ठीक लग रहे हैं। मेरी सलाह है कि रिलायंस पावर के शेयर को 92-95 रुपये पर मध्यम अवधि यानी 6 महीनों के लिए इसमें जमा करें। इसका लक्ष्य भाव 124 रुपये है। इसमें घाटा काटने का स्तर 84 रुपये का रखें। विवेक नेगी, इक्विटी रिसर्च प्रमुख, वेल इंडिया (Vivek Negi, Head - Equity Research, Well India)
(शेयर मंथन, 28 जनवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख