शेयर मंथन में खोजें

महीने भर में निफ्टी (Nifty) 5650-5950 के दायरे में : विवेक नेगी (Vivek Negi)

भारतीय शेयर बाजार नकारात्मक नजर आ  रहा है और आज निफ्टी का दायरा 5800-5880 के बीच रह सकता है।
मेरा कहना है कि आने वाले महीने भर की अवधि में घरेलू बाजार में कमजोर रुझान के साथ उतार-चढ़ाव का रुख रहेगा और निफ्टी 5650-5980 के दायरे में रहेगा। अभी बाजार को रुपये के मोर्चे पर दबाव का सामना करना पड़ रहा है। हालाँकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में नकदी (लिक्विडिटी) की मौजूदगी अच्छी बात है। अब बाजार की नजर मानसून पर लग गयी है। अगर मानसून सामान्य रहता है, तो इससे बाजार को सहारा मिलेगा और यह वापसी कर सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज से तेल-गैस, आईटी, मीडिया और जेम्स ऐंड ज्वेलरी मजबूत लग रहे हैं, जबकि बैंक, कैपिटल गुड्स, रियल्टी और दूरसंचार दबाव में दिख रहे हैं। मेरी सलाह है कि कैर्न इंडिया शेयर में मौजूदा भाव पर खरीदारी करें। इसमें घाटा का काटने का स्तर 277 रुपये का रखें। इसका 1-2 हफ्तों का लक्ष्य 305 रुपये का होगा। टाटा स्टील के शेयर को 280-290 रुपये के बीच में जमा कर सकते हैं। इसका 1 साल की अवधि का लक्ष्य भाव 400 रुपये है। विवेक नेगी, निदेशक - रिसर्च ऐंड ट्रेनिंग, फिनेथिक वेल्थ सर्विसेस (Vivek Negi, Director - Research & Training, Finethic Wealth Services) 
(शेयर मंथन, 11 जून 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख